Tuesday, 5 March 2024

Arvind kumar Bangwan

 


Name: Arvind Kumar

Vill: Bangwan

Post: Bhusana

Sitapur 

Bio: I am a Teacher

Qualification: B.A.,M.A.(Hindi),B.Ed, CTET, UPTET, CCC

I am a youtuber .

My channel name:My Struggle Academy (This channel educational channel.and i teach 6to12 up board syllabus)

My second channel: Arvind group of Education 

Monday, 13 December 2021

MOTIVATION SAYRI


Shayari in Hindi - 


मोटीवेशनल शायरी इन हिंदी


रख हौसला वो मंजर भी आयेगा

रख हौसला वो मंजर भी आयेगा,

प्यासे के पास चल के समन्दर भी आयेगा,

थक कर न बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,

मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आयेगा।


जो इस वक्त मुस्कुरा रहा है, कभी उसे दर्द ने पाला होगा,

और जो इस वक्त चल रहा, उसके पैर में ज़रूर छाला होगा।

बिना मेहनत के कोई भी चमक नही सकता,

जो दिया जल रहा है उसी से ही तो उजाला होगा।


बझी शमां भी जल सकती है,

तूफ़ान से कश्ती भी निकल सकती है,

होके मायूस यूँ ना अपने इरादे बदल,

तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है।


जल को बर्फ़ में बदलने में वक्त लगता है,

सूरज को निकलने में वक्त लगता है,

किस्मत को तो हम बदल नही सकते ,

लेकिन अपने हौसलो से किस्मत बदलने में वक्त लगता है।


जिंदगी में कभी किसी अपने का साथ मत छोड़ना,

जिंदगी में कभी किसी का दिल मत तोड़ना,

बस जिंदगी तो उसे ही कहते हैं,

जो एक पल में सारा जहां जी लेते हैं।


मुक्कदर लिखने वाले मुझ पर एक एहसान कर दे,

मेरे दोस्त की ज़िंदगी में एक और मुस्कान लिख दे,

अब एक भी दर्द न उनकी ज़िंदगी मे लिखना,

चाहे तो उनके मुक्कदर में मेरी जान लिख दे।


नहीं चल पायेगा वो एक पग भी,

भले बैसाखियाँ सोने की दे दो,

सहारे की जिसे आदत पड़ी हो,

उसे हिम्मत खड़े होने की दे दो।


ज़िन्दगी की असली उड़ान अभी बाकी है,

मंज़िल के कई इम्तिहान अभी बाकी है,

अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने,

अभी तो सारा आसमान बाकी है।


परिंदो को मिलेगी मंज़िल एक दिन,

ये फैले हुए उनके पर बोलते है,

वही लोग रहते है खामोश अक्सर ज़माने में,

जिनके हुनर बोलते है।


ना पूछो कि मेरी मंज़िल कहाँ हैं,

अभी तो सफ़र का इरादा किया है,

ना हारूँगा हौंसला उम्र भर,

ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है।


जब टूटने लगे हौंसला तो बस ये याद रखना,

बिना मेहनत के हासिल तख़्त-ओ-ताज नहीं होते,

ढूढ़ लेना अंधेरे में ही मंज़िल अपनी दोस्तों,

क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज़ नहीं होते।


नज़र-नज़र में उतरना कमाल होता है,

नफ़स-नफ़स में बिखरना कमाल होता है,

बुलंदियों पे पहुँचना कोई कमाल नहीं,

बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है।


ना थके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है,

हौंसला है ज़िन्दगी में कुछ कर दिखाने का,

इसलिए अभी भी सफर जारी है।


जो न पूरा हो उसे अरमान कहते हैं,

जो न बदले उसे ईमान कहते हैं,

ज़िन्दगी मुश्किलों में भले ही बीत जाये,

पर जो झुकता नहीं उसे इंसान कहते हैं।


अगर ज़िन्दगी में कुछ बड़ा करना तो,

एक बात हमेशा याद रखना,

प्यार,इश्क़,मोहब्बत से,

हमेशा दूर ही रहना।


इस दुनिया में कोई खुशियों की चाह में रोता है,

कोई गमो की पनाह में रोता है,

अजीब ज़िन्दगी का सिलसिला है,

कोई भरोसे के लिए रोता है, कोई भरोसा करके रोता है।


मुश्किलों में भाग जाना आसान होता है,

हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,

डरने वाले को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में,

और लड़ने वालो के कदमो में जहां होता है।


डर मुझे भी लगा फासला देख कर,

पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर,

खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई,

मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर।


ज़िन्दगी बस एक हसीन ख़्वाब है,

दिल में जीने की चाहत होनी चाहिये,

ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,

सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये।


मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,

हर पहलू ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है,

डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िन्दगी में,

लड़ने वाले के कदमों में जहान होता है।


ग़म न कर ज़िन्दगी बहुत बड़ी है,

यह महफ़िल तेरे लिए ही सजी है,

बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख,

तकदीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है।


सपने और लक्ष्य में एक ही अंतर है,

सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए,

और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत।


आज तेरे लिए वक्त का इशारा है,

देखता ये जहां सारा है,

फिर भी तुझे रास्तों की तलाश है,

आज फिर तुझे मंज़िलो ने पुकारा है।


जिंदगी में जीत और हार है किसके लिए,

एक दूसरे में इतनी तकरार है किसके लिए,

जो आया है इस दुनिया मे एक दिन वो जाएगा,

ए इंसा तो तुझे इतना गुमान है किसके लिए।


फिकर मत कर बन्दे कलम कुदरत के हाथ है,

लिखने वाले ने लिख दिया तकदीर तेरे साथ है,

फिकर करता है क्यूँ फिकर से होता है क्या,

रख खुदा पे भरोसा देख फिर होता है क्या।


छू ले आसमान ज़मीं की तलाश न कर,

जी ले ज़िन्दगी ख़ुशी की तलाश न कर,

तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,

मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश न कर।


किसी को बे-सबब शोहरत नहीं मिलती है ऐ वाहिद,

उन्हीं के नाम हैं दुनिया में जिनके काम अच्छे हैं,

लकीरें खींचते रहने से बन गई तस्वीर,

कोई भी काम हो, बे-कार थोड़ी होता है।


ज़िंदगी तस्वीर भी है ओर तक़दीर भी हैं,

फरक तो बस रंगो का हैं,

मनचाहे रंगो से बने तो तस्वीर,

ओर अनजाने रंगो से बने तो तक़दीर।


सुख दुःख की धूप-छाँव से आगे निकल के देख,

इन ख्वाहिशों के गाँव से आगे निकल के देख,

तूफान क्या डुबायेगा तेरी कश्ती को,

आँधियों की हवाओं से आगे निकल दे देख।


राह संघर्ष की जो चलता है,

वो ही संसार को बदलता है,

जिसने रातों से जंग जीती है,

सूर्य बनकर वही निकलता है।


काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाये,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये,

यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है,

ज़िन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाये।


Monday, 25 October 2021

pH


                           pH मान

पीएच का पूरा मतलब होता है-
            पावर ऑफ हाइड्रोजन यानी हाइड्रोजन की शक्ति। हाइड्रोजन के अणु किसी चीज़ में उसकी अम्लीय या क्षारीय प्रवृत्ति को तय करते हैं। मतलब अगर किसी लिक्विड या प्रोडक्ट का पीएच 1 या 2 है तो वो अम्लीय है और अगर पीएच 13 या 14 है तो वो क्षारीय है। अगर पीएच 7 है तो वह न्यूट्रल है।



Thursday, 19 August 2021

ऋग्वेद

 



                  ऋग्वेद

ऋग्वेद की परिभाषाऋक अर्थात् स्थिति और ज्ञान ऋग्वेद सबसे पहला वेद है जो पद्यात्मक है। इसमें सबकुछ है। यह अपने आप में एक संपूर्ण वेद है। ऋग्वेद अर्थात् ऐसा ज्ञान, जो ऋचाओं में बद्ध हो।
ऋग्वेद का परिचयइसके 10 मंडल (अध्याय) में 1028 सूक्त है जिसमें 11 हजार मंत्र (10580) हैं। प्रथम और अंतिम मंडल समान रूप से बड़े हैं। उनमें सूक्तों की संख्या भी 191 है। दूसरे से सातवें मंडल तक का अंश ऋग्वेद का श्रेष्ठ भाग है। आठवें और प्रथम मंडल के प्रारम्भिक 50 सूक्तों में समानता है।

ऋग्वेद के प्रथम मण्डल के रचयिता अनेक ऋषि हैं जबकि द्वितीय के गृत्समय, तृतीय के विश्वासमित्र, चतुर्थ के वामदेव, पंचम के अत्रि, षष्ठम् के भारद्वाज, सप्तम के वसिष्ठ, अष्ठम के कण्व व अंगिरा, नवम् और दशम मंडल के अनेक ऋषि हुए हैं।

नवां मंडल सोम संबंधी आठों मंडलों के सूक्तों का संग्रह है।

दसवें मंडल में औषधि सूक्त यानी दवाओं का जिक्र मिलता है।

ऋग्वेद में ही मृत्युनिवारक त्र्यम्बक-मंत्र या मृत्युंजय मन्त्र वर्णित है।
विश्व-विख्यात गायत्री मन्त्र भी इसी में वर्णित है। 

ऋग्वेद की रचनाओं को पढ़ने वाले ऋषि को होतृ कहते हैं

विश्वामित्र द्वारा रचित ऋग्वेद के तीसरे मंडल में सूर्य देवता सावित्री को समर्पित प्रसिद्ध गायत्री मंत्र है।

8 वें मंडल की हस्त लिखित ऋचाओं को खिल कहा जाता है।

ऋग्वेद के कई परिच्छेद में प्रयुक्त अधन्य शब्द का संबंध गाय से है।

                  Thanks for watching.

Tuesday, 19 January 2021

वैदिक कालीन शिक्षा कि विशेषताएं

१:- गुरुकुल व्यवस्था
 २:- गुरु शिष्य संबंध
 ३:-गुरु सेवा
 ४:- भिक्षावृत्ति
 ५:- सर्वांगीण विकास
 ६:-व्यवहारिकता
 ७:-पाठ्यक्रम
 ८:-ब्रम्हचर्य 
९:-उपनयन संस्कार
 १०:-चरित्र का विकास
 ११:-शिक्षा में दंड
 १२:-विद्यार्थी के कर्तव्य
 १३:-गुरु के कर्तव्य महान
 १४:-प्रणाली
 १५:-अवधि





Wednesday, 11 November 2020

वर्ण माला एक नजर में

                वर्णमाला एक नजर में

स्वरों की संख्या = 11

अयोगवाह स्वर = 02

कुल स्वरों की संख्या = 13

स्पर्शी व्यंजनों की संख्या = 25

द्विगुण व्यंजनों की संख्या = 2

अंतस्थ व्यंजनों की संख्या = 4

उष्म व्यंजनों की संख्या = 4

संयुक्त व्यंजनों की संख्या =4

कुल वर्णों की संख्या = 52

Thursday, 8 October 2020

 छोटी कक्षाओं में शिक्षक की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है —

A पढ़ाने की उत्सुकता
B धैर्य व दृढ़ता
C शिक्षा विधियों का ज्ञान
D मानक भाषा का ज्ञान

Ans. B

प्रश्न -11- “बालक में सामाजिक भावना का विकास जन्मजात होता है।” आप इस कथन से —
A पूर्णत:सहमत है
B सम्भवत: सहमत है
C असहमत है
D कुछ सीमा तक सहमत है
Ans . C

प्रश्न -12- छात्रों में परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने के लिए आप—
A इसके लाभ बनायेंगे
B अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर काम करेंगे
C सहयोग भावना की कहानी सुनाएंगे
D सहयोग न करने वाले को दण्डित करेंगे
Ans. B

प्रश्न -13- बच्चों की वृद्धि के अनुरूप, उनकी रुचियाँ —
A बहुमुखी हो जाती है
B सुदृढ व सीमित हो जाती है
C अनियमित दिशा मे चली जाती है
D पहले जैसी रहती है
Ans. A

प्रश्न -शिक्षा का सबसे बड़ा उदेश्य हैं —
A छात्र धन कमा सके
B ज्ञानार्जन कर सके
C बेहतर जीवन जिए
D सम्मान पा सके

Ans. B

प्रश्न -15- एक बालक को संतुलन, सुधरेपन और स्वच्छता का अनुपालन करता है, तो यह सूचक है —
A रूचि का
B अभिवृति का
C प्रशंसा का
D मूल्य का
Ans. C

प्रश्न - स्वभाव और प्रकृति से छोटे बच्चे होते हैं —
A डरपोक तथा संकोची
B निर्भीक तथा स्वंतत्र
C शांत तथा सक्रिय
D सक्रिय तथा जिज्ञासु

Ans. D

प्रश्न -छात्र उस शिक्षक को पसंद करते हैं जो —
A समस्याएं सुनता है
B नाराज नही होता है
C समय का पाबंद है
D सुन्दर है

Ans. A

प्रश्न -18- प्रौढ़ शिक्षा के लिए आयु वर्ग है —
A 6 -16 वर्ष
B 12 -18 वर्ष
C 18- 50 वर्ष
D 15 – 35 वर्ष
Ans. D

प्रश्न -19- समाज की उन्नति का मूल है —
A बाल – बालिका शिक्षा एकसमान हो
B बालिका शिक्षा को कम महत्व मिलें
C बालिका शिक्षा अलग विधालय में हो
D केवल महिला अध्यापक हो
Ans. A

प्रश्न -20- छोटे बच्चे की ज्ञानेंद्रियों को क्रियाशील व सक्षम बनाने हेतु
A उनके समक्ष सामग्री रखकर निरिक्षण करवाएंगे
B वस्तु उठाने – रखने का काम सौंपेंगे
C उनको क्रियाशील रखेंगे
D कक्षा-कक्षमें शांत बैठने के लिए कहेंगे
Ans. C

प्रश्न -21- कक्षा में श्रेष्ठ अनुशासन की कसौटी है —
A शान्ति में आवेष्टित कक्षा
B कक्षा में शान्तिपूर्ण शिक्षण प्रकिया
C कक्षा में अपेक्षित सहभागिता
D शिक्षक – छात्रों का आक्रमक व्यवहार
Ans. B

प्रश्न -22- अनौपचारिक शिक्षा की व्यवस्था की गई है —
A 6 – 11 आयु वर्ग
B 9 – 14 आयु वर्ग
C 15 – 35 आयु वर्ग
D कोई आयु सीमा नही है
Ans. D

प्रश्न -23- छात्रों मे सामाजिक चेतना विकसित की जा सकती है —
A अध्यापक के भाषण से
B उनके साथ विचार विमर्श करने से
C पसंदीदा पुस्तक पढ़ाने से
D समाचार – पत्रिका पढ़ाने से
Ans. D

प्रश्न -24- लम्बे और कठिन शब्दों का उच्चारण करवाने के लिए आप —
A ऐसे शब्द बार – बार बुलवाएंगे
B शब्दों को खण्डों में बाँटकर बुलवाएंगे
C मिलते-जुलते उच्चारण वाले शब्द पहले बुलवाएंगे
D A व B दोनों
Ans. D

प्रश्न -25- राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की देन है —-
A कोठारी कमेटी
B राधाकृष्णन आयोग
C राष्ट्रीय शिक्षा नीति
D मुदालियार आयोग
Ans. C

प्रश्न -26- कोई छात्र आपके प्रश्नों के उत्तर नही देता तो आप —
A स्वयं बता देंगे
B सहायक पुस्तक से मदद लेने को कहेंगे
C अन्य बच्चो से मदद लेने को कहेंगे
D उत्तर न देने का कारण जानेंगे
Ans. C

Monday, 5 October 2020

Present perfect tense

      PRESENT PERFECT TENSE

पहचान:- 

          इस Tense से प्रकट होता है कि काम अभी समाप्त हुआ है इस काल के हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में या है ,चुका है, चुका हूं ,चुके हो, चुके हैं, आदि शब्द आते हैं।

सहायक क्रिया Has have

           Affirmative sentence

Rule1  

       He,She,It और एकवचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया Has और मुख्य क्रिया की 3rd फॉर्म आती है जैसे:-

उसने अपना खाना खा लिया है।

He has eaten his food.

महेश ने एक गाना गाया है।

Mahesh has sung a song.

Rule2:-  I,We,you, They और बहुवचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया Have और फिर मुख्य क्रिया की 3rd फॉर्म आती है।

जैसे:-  मैंने आज एक चोर पकड़ा है।

        I have caught a thief today.

उन्होंने अपने स्कूल का कार्य समाप्त कर लिया है।

They have finished thier school work.

           Negative sentence

Rule3:- इस काल के Negative sentence की अंग्रेजी बनाने के लिए Has/Have के बाद Not लगा देते हैं।

कमला ने गाना नहीं गाया है।

Kamla has not sung a song.

मैं अपना पाठ याद नहीं कर चुका हूं।

I have not learned his lesson.

   Interrogative sentence

First type

Rule4 यदि वाक्य के आरंभ में क्या हो तो अंग्रेजी बनाने में पहले HAS/HAVE  का प्रयोग करेंगे फिर कर्ता और फिर मुख्य वर्ग की 3rd फॉर्म लगाते हैं

Formula:-

        Has/Have+sub+M.V.3rd +ob+?

जैसे:- क्या सोनाली ने किताब पढ़ लिया है?

        Has Sonali read book?

       क्या वे बाजार जा चुके है?

       Have they gone to market?

       क्या वह अपना पाठ याद कर चुकी है?

       Has She learned his lesson?


Second type

Rule5 यदि वाक्य के बीच में Q.w. आए तो Q.w.की अंग्रेजी पहले लिखकर फिर सहायक क्रिया फिर कर्ता के बाद Verb 3RD FORM लिख कर object लिख देते हैं।

Formula:- 

Q.w.+Has/Have+sub+M.V.3rd+ob+?

चपरासी कहां गया है?

Where has Peon gone?

उसने पत्र क्यों लिखा है?

Why has he written a letter?

रोगी ने दवाई क्यों नहीं पिया है?

Why has not patient drunken medicine?

तुमने क्या खाया है?

Why have you eaten?

मोहन क्यों वन को  गया है?

Why has not Mohan  gone to Forrest?


यदि वाक्य के बीच में Q.W. हो  तथा वाक्य में नहीं भी आया हो तो हम सबसे पहले Q.W. की अंग्रेजी लिखेंगे फिर उसके बाद सहायक क्रिया तथा Not  उसके बाद sub लिख कर क्रिया की 3rd form लिखते हैं।

Q.W.+has/Have+not+ Sub+MV+3rd form +ob?

यदि वाक्य में क्या आरंभ में हो तथा नहीं भी दिया हो तो इस प्रकार से वाक्य बनाएंगे।

Has/have+not+sub+M.V3rd+ob?

जैसे:-

    तुमने किताब क्यों नहीं पढ़ा है?

  Why have not you read book?

    क्या तुमने खाना नहीं खाया है?

Have you not eaten food?

     वह क्यों नहीं बाजार गया है?

 Why has not he gone to Market?

     भरत क्यो नहीं वन को गए हैं?

Why has not Bharat gone to Forrest?



Present countinous exercise

आदमी सड़क पर जा रहा है ।
Man is going on the road.


 वह खा रहा है ।
He is eating.


वह अहमदाबाद में नहीं रह रहा है। 
He is not living in Ahmedabad.


रजनी मीरा की सहायता नहीं कर रही है।
Rajni is not helping Meera.


 माताजी रामायण पढ़ रही हैं ।
Mother is reading the Ramayana.


सूर्य पूरब में निकल रहा है।
Sun is rising in the East


 द्वार कौन खटखटा रहा है?
Who is knocking the door?


क्या तुम आज कानपुर जा रहे हो 
Are you going to kanpur today.


शीला कितना दूध पी रही है?
How many is Shila drinking milk?


वह कौन सी पुस्तक पढ़ रहा है?
Which is he reading book?


क्या तुम आम खा रहे हो?
Are you eating mango?


 वह दिल्ली क्यों नहीं जा रही है?
Why is not he going Delhi?


 तुम पत्र क्यों लिख रहे हो?
Why are you writing letter?


 माता जी खाना बना रही हैं।
Mother is cooking food.


तुम फूल क्यों तोड़ रही हो?
Why are you plucking Flowers?


मैं बगीचे में नहीं टहल रहा हूं ।
I am not walking in the garden.


राधा नहीं नाच रही है
Radha is not dancing.


राम पिक्चर देख रहा है।
Ram is looking picture.


मैं फुटबॉल खेल रहा हूं।
I am playing football.


अध्यापक छात्रों को क्यों नहीं पीट रहे हैं?
Why is Teacher  beating student?


राधा स्कूल जा रही है। 
Radha is going to school?


मोहन पानी पी रहा है।
Mohan is drinking water.


तुम गाय को क्यों नहीं खिला रहे हो।
Why are you not feeding cow?




--

Friday, 25 September 2020

PRESENT CONTINUOUS TENSE



                  PRESENT COUNTINOUS TENSE

इस काल के वाक्य में काम का जारी रहना पाया जाता है परंतु काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है।

डिस्टेंस के वाक्यों के अंत में रहा है रही है रहा हूं रहे हो रहे हैं रही है हुआ है हुई है हुए हैं आदि शब्द आते हैं।

Helping verb- Is ,am, are

               Affirmative sentence

          ----------------------------
Formula sub+is/am/are+mv+ing+object
             --------------------------------------

Rule 1  He,She,it और एक वचन करता के साथ is और verb  की ing form का उपयोग करते हैं।जैसे -          वहां पतंग उड़ा रहा है।

      He is flying a kite.

    सीता गाना गा रही है।

    Sita is singing a song.

    राम पत्र लिख रहा है।

    Ram is writing a letter.

Rule2 I के साथ Am और Verb के अंत में ing लगते हैं।जैसे -

मैं एक पुस्तक पढ़ रहा हूं।

I am reading a book.

मैं कानपुर जा रहा हूं।

I am going to kanpur.

Rule3 You ,We, They और बहुवचन करता के साथ Are और Verb में Ing लगाते हैं।

  वे  समय नष्ट कर रहे हैं।
They are wasting  time

हम मैदान में खेल रहे हैं।
We are playing in field.

तुम  पाठ याद कर रहे हो।
You are learning  lesson.


                 Negative sentence

          ----------------------------
           sub+is/am/are+ Not+mv+ing+object
             --------------------------------------

Negative sentence के अनुवाद में   Is,am,are, के बाद  Not लगा देते हैं। जैसे:-

वह गुड़िया के साथ नहीं खेल रही है।

She is not  playing with doll.

मैं  तस्वीर नहीं देख रहा हूं।

I am not looking picture.

सीता और गीता गीत नहीं गा रही है।

Sita and Geeta is not singing song.


        Interrogative sentence

------------------------------------
        is am are+ sub+mv+ing+ob+?
----------------------------------------------

Rule1 यदि प्रश्नवाचक वाक्य के प्रारंभ में क्या हो तो अंग्रेजी बनाने में पहले Is, Am,Are फिर कर्ता और फिर verb में ing लगाते हैl

जैसे-

क्या रमेश खाना खा रहा है?

Is Ramesh eating food?

क्या तुम खाना बना रही हो?

Are you cooking food?

क्या सुनार सोने के ज़ेवर बना रहा है?

Is Goldsmith making ornaments of gold?

यदि वाक्य के बीच में कोई प्रश्न सूचक शब्द क्या, क्यों, कैसे ,कहां ,कब आदि हो, तो अनुवाद में पहले Q.W. की अंग्रेजी फिर Is,Am,Are  और Verb की ing form लगाते है। 

 .-----------------------------------
 Q.W.+is/am/are+Sub+mv+ing+object+?      ---------------------------------------------

वह क्या कर रहा है।

What is he doing?

तुम किताब क्यों  पढ़ रही हो?

Why are you read book?

मैं आम क्यों खा रहा हूं?

Why am I eating Mango?

यदि प्रश्नवाचक शब्द ही कर्ता का कार्य कर रहा हो तो पहले उसकी अंग्रेजी लिखते हैं इसके बाद Is,Am,Are, में से एक subject के अनुसार लगाकर फिर verb  की ing फॉर्म लगाते हैं जैसे 

घर कौन जा रहा है?

Who is going home?

पानी कौन पी रहा है?

Who is drinking water?

प्रश्नवाचक वाक्य के Negative  होने पर प्रश्नवाचक वाक्य बनाकर कर्ता (subject) के बाद Not  लगा देते हैं।          - ---------------------------------------------
 Q.w+is/am/are+Not+Sub+mv+ing+obj+?
      -------------------------------------------------

जैसे - क्या वह अपना समय नष्ट नहीं कर रहा है? 

 Is not she wasting her time?

वह स्कूल क्यों नहीं जा रही है?

Why is not she going to school?



Thursday, 24 September 2020

Indefinite exercise


       EXERCISE

1-शीला गाना गाती है ।
   Sheela sings a song.

 2-हम क्रिकेट खेलते हैं । 
     We play cricket.

३-महेश कभी नहीं झूठ  बोलता है ।
   Mahesh never tell a lie.

4-लड़के सच बोलते हैं ।
   Boys tell the truth.


5-तुम स्कूल जाते हो।
   You go to school.

6- हम पेड़ पर नहीं चढ़ते है।
   We Do not climb on the tree.

7- तुम फूल नहीं तोड़ते हो।
   You do not pluck 
    the flowers.

8- मैं बाजार नहीं जाता हूं।
    I do not go to market.


9- वह गाय नहीं चराती है।
     She does not graze cow.


10- मैं फल कभी नहीं  खाता हूं।
      I never eat fruits.

11 क्या वह पत्र लिखता है?
      Does he write a letter?


12- क्या तुम दिल्ली जाते हो?
       Do you go to Delhi?


13- क्या वह भोजन पकाती है?
       Does she cook food?


14- क्या तुम क्रिकेट खेलते हो?
       Does you play cricket?


15- तुम्हें अंग्रेजी कौन पढ़ाता है?
      Who teaches you English?


16- तुम कपड़े क्यों नहीं धोते हो?
      Why do you not wash cloths?


17- तुम रामायण क्यों नहीं पढ़ते हो?
       Why  do you not read
        Ramayan?

18- तुम कौन सी पुस्तक पढ़ते हो?
      Which do you read book?

19- तुम्हारा भाई उपन्यास क्यों नहीं पढ़ता है?
        Why do not your Brother 
         read novel?

20- माली पौधों को पानी क्यों नहीं देता है?
     Why does not Gardiner give 
       water in Plants?

     Thanks for watching.
               

Sheela sings a song. 2-We play cricket. 3-Mahesh never lies. 4-boys tell the truth. 5-You go to school. 7- You do not pluck flowers. 8- I do not go to the market. 9- She does not graze the cow. 10- I never eat fruit. 11 Does he write letters? 12- Do you go to Delhi? 13- Does she cook food? 14- Do you play cricket? 15- Who teaches you English?

English सहायता

ANTONYMS WORDS

             Antonyms                       विलोम शब्द अर्थ - विलोम शब्द वह होता है।जो किसी शब्द के  अर्थ को उल्टा प्रदर्शित करता है। ...