Present perfect continuous tense
पहचान:--
1-इस काल के वाक्य की क्रिया के अंत में 'रहा है 'रही है ' रहे हैं' आदि शब्द आते हैं ।इन वाक्यों से कार्य का निरंतर होना प्रकट होता है
2-ऐसे वाक्यों में कार्य के जारी रहने का समय भी दिया होता है।
वाक्य बनाने के नियम:--
1-I,we,you they तथा बहुवचन करता के साथ have been सहायक क्रिया का प्रयोग करके verb की first form मैं ing जोड़ दी जाती है।
2-He she it तथा एकवचन करता के साथ has been का प्रयोग करके verb की first form में ing जोड़ दी जाती है।
3-निश्चित समय होने पर since तथा अनिश्चित समय होने पर for का प्रयोग किया जाता है।
✍️Nothe:- निश्चित समय के लिए Since
सुबह से (since morning)
2:00 बजे से (since two 'o'clock)
1994 से (since 1994)
कल से (since yesterday)
अनिश्चित समय के लिए For
2 घंटे से (for two hours)
काफी समय से (for a long time)
1 सप्ताह से (for a week)
✍️Affirmative sentence(सकारात्मक वाक्य)
Farmula:-
Sub+has been/have been+verb की first form+ing+ob+since/for+Time
Example:-
1-मैं दो घंटे से खेल रहा हूं।
2-तुम 2:00 बजे से कार्य कर रहे हो।
3-हम 10:00 बजे से पढ़ रहे हैं।
4-पिछली रात से ही वर्षा हो रही है।
5-वह लगातार गाती रही है।
6-रामू 2 घंटे से खेल रहा है।
7-आज सुबह से बारिश हो रही है।
8-यह लड़का सुबह से पढ़ रहा है।
9-हामिद 1986 से दिल्ली में रह रहा है।
10-वह इस स्कूल में तीन वर्ष से पढ़ रहा है।
English translation:-
1-I have been playing for two hours.
2-You are working from 2:00 pm.
3-We have been studying since 10:00'o'clock.
4 - It has been raining since last night.
5-She continues to sing.
6-Ramu has been playing for two hours.
7 - It has been raining since morning.
8-This boy has been studying since morning.
9-Hamid has been living in Delhi since 1986.
10-He has been studying in this school for three years.
इसे भी पढ़ें:-
1- आर्टिकल्स क्या है इसके प्रकार
2The Forms of verb तीनों फार्म की चार्ट
3-काल क्या है काल के के प्रकार
4-Present indefinite tance बिल्कुल आसान भाषा में भाषा राम उदाहरणों के माध्यम से
5-Present indefinite नकारात्मक वाक्य
6-Present indefinite tense प्रश्नवाचक वाक्य
✍️Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):- इन वाक्यों में नकारात्मक शब्द नहीं के लिए Not का प्रयोग has/have के बाद किया जाता है उसके तुरंत बाद been का प्रयोग किया जाता है।
Note:- कभी नहीं के लिए Never का प्रयोग होता है।
Farmula--
Sub+has /have +Not+been+verb की first form+ing+ob+since/for+Time
Example:-
1-रामू दो घंटे से नहीं खेल रहा है।
2- यह लड़का सुबह से नहीं पढ़ रहा है।
3- आज सुबह से बारिश नहीं हो रही है ।
4-हामिद इस फार्म में 1986 से कार्य नहीं कर रहा है।
5- तुम्हारा घोड़ा 1 घंटे से घास नहीं खा रहा है।
6- शिकारी एक माह से हिरनों का शिकार नहीं कर रहे हैं।
7- मैं इस मकान में 3 वर्षों से नहीं रह रहा हूं ।
8-यह चपरासी सुबह से कार्य नहीं कर रहा है।
9-मैं 2:00 बजे से इतिहास के प्रश्न याद नहीं कर रहा हूं।
10-वह कल से क्रिकेट नहीं खेल रहे।
Engish Translation:-
1-Ramu has not been playing for two hours.
2- This boy has not been reading since morning.
3- It has not been raining since this morning.
4-Hamid has not been working in this farm since 1986.
5- Your horse has not been eating grass for one hour.
6- Hunters have not been hunting deer for a month.
7- I have not been living in this house for three years.
8-This peon has not been working since morning.
9-I am not missing history questions since 2:00 'o'clock.
10-He has not been playing cricket since yesterday.
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं
First Type:-
इन इन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के प्रारंभ में आता है जिसकी अंग्रेजी ना लिखकर कर्ता के अनुसार has been/have been का प्रयोग किया जाता है।
Farmula:-
Has /have +Sub+Not+been+verb की first form+ing+ob+since/for+Time
Example:-
1-क्या तुम दो घंटे से समाचार पत्र नहीं पढ़ रहे हो?
2- क्या यह लड़का सुबह से अपना पाठ याद नहीं कर रहा है?
3- क्या तुम्हारे भाई इस विद्यालय में 1995 से अध्ययन कर रहे हैं?
4-क्या मदन का भाई सुबह से घूम रहा है?
5-क्या तुम एक घंटे से प्रतीक्षा कर रहे हो ?
6-क्या यह नौकर काफी समय से कमरों की सफेदी कर रहा है ?
7-क्या किसान कल से खेत जोत रहा है ?
8-क्या गाय चार दिन से घास नहीं खा रही है?
9-क्या वह दिल्ली में 1921 से रह रहा है?
10-क्या 7:00 बजे से स्कूल खुल रहे हैं,?
English translation:-
1-Have you not been reading the newspaper for two hours?
2- Has not this boy missing his lesson since morning?
3- Have your brothers been studying in this school since 1995?
4-Has Madan's brother been wandering since morning?
5-Have you been waiting for an hour?
6-Has this servant been white-washing the rooms for a long time?
7-Has the farmer been plowing the field since yesterday?
8-Has not the cow been eating grass for four days?
9-Has he been living in Delhi since 1921?
10-Have the schools been opening since 7:00 'o'clock?
Second Type:-
इस प्रकार के वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है जिसकी अंग्रेजी सर्वप्रथम लिखकर शेष वाक्य को First Type की तरह बना देते हैं।Farmula:-Question word+Has /have +Sub+Not+been+verb की first form+ing+ob+since/for+Time
Example:-
1-तुम्हें सुबह से कौन पढ़ा रहा है?
2- मदन का भाई यहां दो घंटे से क्या कर रहा है?
3- वह कल से क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे हैं?
4 -तुमने एक घंटे से उस की परीक्षा किस स्थान पर करते रहे हो?
5- वह आज निरंतर कार्य करता रहा है
6- धोबी दो सप्ताह से कपड़े धोने कहां जाता जा रहा है ?
7-यह पहलवान आज सुबह से कितना दूध पीते रहे है?
8-तुम 2 घंटे से इस प्रश्न को क्यों हल कर रहे हो?
9- वह सुबह से खाना क्यो पका रहा है ?
10-मैं 2 महीने से अखबार क्यो मंगा रहा हूं?
1 - Who has been teaching you since morning?
2- What has Madan's brother been doing here for two hours?
3- Why is he not playing cricket since yesterday?
4 - Where have you been examining him for one hour?
5- He continues to work today
6- Where is the laundry going from two weeks?
7-How much milk has this wrestler been drinking since this morning?
8-Why are you solving this question for 2 hours?
9- Why has he been cooking since morning?
10-Why have I been asking for a newspaper for 2 months?

No comments:
Post a Comment