Monday, 13 December 2021

MOTIVATION SAYRI


Shayari in Hindi - 


मोटीवेशनल शायरी इन हिंदी


रख हौसला वो मंजर भी आयेगा

रख हौसला वो मंजर भी आयेगा,

प्यासे के पास चल के समन्दर भी आयेगा,

थक कर न बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,

मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आयेगा।


जो इस वक्त मुस्कुरा रहा है, कभी उसे दर्द ने पाला होगा,

और जो इस वक्त चल रहा, उसके पैर में ज़रूर छाला होगा।

बिना मेहनत के कोई भी चमक नही सकता,

जो दिया जल रहा है उसी से ही तो उजाला होगा।


बझी शमां भी जल सकती है,

तूफ़ान से कश्ती भी निकल सकती है,

होके मायूस यूँ ना अपने इरादे बदल,

तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है।


जल को बर्फ़ में बदलने में वक्त लगता है,

सूरज को निकलने में वक्त लगता है,

किस्मत को तो हम बदल नही सकते ,

लेकिन अपने हौसलो से किस्मत बदलने में वक्त लगता है।


जिंदगी में कभी किसी अपने का साथ मत छोड़ना,

जिंदगी में कभी किसी का दिल मत तोड़ना,

बस जिंदगी तो उसे ही कहते हैं,

जो एक पल में सारा जहां जी लेते हैं।


मुक्कदर लिखने वाले मुझ पर एक एहसान कर दे,

मेरे दोस्त की ज़िंदगी में एक और मुस्कान लिख दे,

अब एक भी दर्द न उनकी ज़िंदगी मे लिखना,

चाहे तो उनके मुक्कदर में मेरी जान लिख दे।


नहीं चल पायेगा वो एक पग भी,

भले बैसाखियाँ सोने की दे दो,

सहारे की जिसे आदत पड़ी हो,

उसे हिम्मत खड़े होने की दे दो।


ज़िन्दगी की असली उड़ान अभी बाकी है,

मंज़िल के कई इम्तिहान अभी बाकी है,

अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने,

अभी तो सारा आसमान बाकी है।


परिंदो को मिलेगी मंज़िल एक दिन,

ये फैले हुए उनके पर बोलते है,

वही लोग रहते है खामोश अक्सर ज़माने में,

जिनके हुनर बोलते है।


ना पूछो कि मेरी मंज़िल कहाँ हैं,

अभी तो सफ़र का इरादा किया है,

ना हारूँगा हौंसला उम्र भर,

ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है।


जब टूटने लगे हौंसला तो बस ये याद रखना,

बिना मेहनत के हासिल तख़्त-ओ-ताज नहीं होते,

ढूढ़ लेना अंधेरे में ही मंज़िल अपनी दोस्तों,

क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज़ नहीं होते।


नज़र-नज़र में उतरना कमाल होता है,

नफ़स-नफ़स में बिखरना कमाल होता है,

बुलंदियों पे पहुँचना कोई कमाल नहीं,

बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है।


ना थके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है,

हौंसला है ज़िन्दगी में कुछ कर दिखाने का,

इसलिए अभी भी सफर जारी है।


जो न पूरा हो उसे अरमान कहते हैं,

जो न बदले उसे ईमान कहते हैं,

ज़िन्दगी मुश्किलों में भले ही बीत जाये,

पर जो झुकता नहीं उसे इंसान कहते हैं।


अगर ज़िन्दगी में कुछ बड़ा करना तो,

एक बात हमेशा याद रखना,

प्यार,इश्क़,मोहब्बत से,

हमेशा दूर ही रहना।


इस दुनिया में कोई खुशियों की चाह में रोता है,

कोई गमो की पनाह में रोता है,

अजीब ज़िन्दगी का सिलसिला है,

कोई भरोसे के लिए रोता है, कोई भरोसा करके रोता है।


मुश्किलों में भाग जाना आसान होता है,

हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,

डरने वाले को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में,

और लड़ने वालो के कदमो में जहां होता है।


डर मुझे भी लगा फासला देख कर,

पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर,

खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई,

मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर।


ज़िन्दगी बस एक हसीन ख़्वाब है,

दिल में जीने की चाहत होनी चाहिये,

ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,

सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये।


मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,

हर पहलू ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है,

डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िन्दगी में,

लड़ने वाले के कदमों में जहान होता है।


ग़म न कर ज़िन्दगी बहुत बड़ी है,

यह महफ़िल तेरे लिए ही सजी है,

बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख,

तकदीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है।


सपने और लक्ष्य में एक ही अंतर है,

सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए,

और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत।


आज तेरे लिए वक्त का इशारा है,

देखता ये जहां सारा है,

फिर भी तुझे रास्तों की तलाश है,

आज फिर तुझे मंज़िलो ने पुकारा है।


जिंदगी में जीत और हार है किसके लिए,

एक दूसरे में इतनी तकरार है किसके लिए,

जो आया है इस दुनिया मे एक दिन वो जाएगा,

ए इंसा तो तुझे इतना गुमान है किसके लिए।


फिकर मत कर बन्दे कलम कुदरत के हाथ है,

लिखने वाले ने लिख दिया तकदीर तेरे साथ है,

फिकर करता है क्यूँ फिकर से होता है क्या,

रख खुदा पे भरोसा देख फिर होता है क्या।


छू ले आसमान ज़मीं की तलाश न कर,

जी ले ज़िन्दगी ख़ुशी की तलाश न कर,

तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,

मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश न कर।


किसी को बे-सबब शोहरत नहीं मिलती है ऐ वाहिद,

उन्हीं के नाम हैं दुनिया में जिनके काम अच्छे हैं,

लकीरें खींचते रहने से बन गई तस्वीर,

कोई भी काम हो, बे-कार थोड़ी होता है।


ज़िंदगी तस्वीर भी है ओर तक़दीर भी हैं,

फरक तो बस रंगो का हैं,

मनचाहे रंगो से बने तो तस्वीर,

ओर अनजाने रंगो से बने तो तक़दीर।


सुख दुःख की धूप-छाँव से आगे निकल के देख,

इन ख्वाहिशों के गाँव से आगे निकल के देख,

तूफान क्या डुबायेगा तेरी कश्ती को,

आँधियों की हवाओं से आगे निकल दे देख।


राह संघर्ष की जो चलता है,

वो ही संसार को बदलता है,

जिसने रातों से जंग जीती है,

सूर्य बनकर वही निकलता है।


काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाये,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये,

यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है,

ज़िन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाये।


No comments:

Post a Comment

English सहायता

ANTONYMS WORDS

             Antonyms                       विलोम शब्द अर्थ - विलोम शब्द वह होता है।जो किसी शब्द के  अर्थ को उल्टा प्रदर्शित करता है। ...